भारत के इस गाँव में 4 शादियां कर सकती है महिला,कभी विधवा नहीं होती, बिना फेरे होती है शादी

Saroj kanwar
2 Min Read

Himachal Pradesh : भारत को विभिन्नताओं का देश कहा जाता है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग संस्कृतियों देखने को मिलती है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जहां की महिलाएं 4 शादियां कर सकती हैं। यह खबर आपको हैरान कर सकती है लेकिन यह बिल्कुल सच है।

 बेहद खूबसूरत है यह गांव 

 भारत के इस गांव में महिलाएं 4 शादी कर सकती है और यहां शादी के दौरान सात फेरे नहीं लिए जाते हैं। यह भारत का आखिरी गांव है जो देखने में बेहद खूबसूरत है।

 छितकुल गांव में मानी जाती है अनोखी परंपरा 

इस गांव का नाम छितकुल गांव है जो हिमाचल प्रदेश के सांगला से लगभग 28 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस गांव की महिलाओं को चार शादियां करने की आजादी है। यह महिलाओं को कोई रोक-टोक नहीं है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

 यहां नहीं लिए जाते 7 फेरे 

छितकुल गांव में महिलाएं कर शादिया कर सकती हैं और शादियों के दौरान सात फेरे नहीं लिए जाते बल्कि बलि दी जाती है। जब महिला के साथ उसका एक पति कमरे में होता है तब कमरे के आगे एक टोपी रख दी जाती है ताकि दूसरा पति कमरे में दखल ना ले। यहां महिलाओं को शादी करने की पूरी आजादी होती है। गांव के लोग भी किसी भी तरह का रोक-टोक नहीं करते।

छितकुल गांव है भारत का आखिरी गांव 

 आपको बता दे की छितकुल गांव भारत का आखिरी गांव है और इस गांव का रहन-सहन, खान पान, पहनावा और संस्कृति बेहद अलग है। पहाड़ों के गोद में बसा यह गांव पर्यटकों के लिए बेहद खास है। यहां के स्थानीय लोग मेहमानों का दिल से स्वागत करते हैं। यह भारत का आखिरी गांव है। ज्यादातर पर्यटक इस गांव की परंपरा को जानने के लिए यहां पैदल यात्रा करते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *