MP News: मध्य प्रदेश चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन, ये 15 पार्टियां अब नहीं लड़ पाएगी चुनाव

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: आजकल पूरे देश में फर्जी वोटर लिस्ट पर बवाल मचा हुआ है ऐसे में मध्य प्रदेश के 38 राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। इनमें से 15 राजनीतिक दल अगला विधानसभा और लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 23 और चुनाव दल को चुनाव विभाग के द्वारा जल्द ही नोटिस दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग की स्पेशल से कई राजनीतिक दलों का भविष्य दाव पर लग गया है।

सवर्ण समाज पार्टी समेत इन सियासी दलों पर रोक

मध्यप्रदेश में जिन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द हुई है, वे अब आगे कभी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, उनकी संख्या 15 है। इनमें सबसे ज्यादा 4 दलों का मुख्यालय भोपाल में हैं. इसके अलावा झाबुआ, मंडला, उज्जैन, मुरैना, इंदौर, रीवा, विदिशा, सागर और जबलपुर में मुख्यालय हैं।

इन दलों में अंजूमन पार्टी भारतीय जय भीम पार्टी, भारतीय ग्रामीण समाज पार्टी, भारतीय जन जागरूक पार्टी, भारतीय सत्य संघर्ष पार्टी, गोंडवाना कांग्रेस पार्टी, गोंडवाना मुक्ति सेना, जय मानवता पार्टी, जनता विकास पार्टी, जन न्याय दल, किसान मजदूर प्रजा पार्टी, क्रांतिकारी किसान सेना, लोकतांत्रिक सरकार पार्टी, राष्ट्रीय वाहिनी पार्टी, सवर्ण समाज पार्टी शामिल हैं।

इस प्रक्रिया में अब मध्यप्रदेश के 23 अन्य राजनीतिक दलों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें आदिजन मुक्ति सेना, अद्वैत ईशावस्याम कांग्रेस, अखिल भारतीय जन मोर्चा, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी, बहुजन संघर्ष दल, भारतीय नव युवक पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल. भारतीय अपना अधिकार पार्टी, भारतीय जन युग पार्टी, भारतीय सामाजिक एकता पार्टी, भारतीय श्रमिक दल सोशलिस्ट, बृहत्तर भारत प्रजातात्रिक सेवा पार्टी, इनकलाबी पार्टी, मध्यप्रदेश नव निर्माण सेना, नेशनल वर्ल्ड लाइफ पंचतत्व पार्टी, लोक राज्य पार्टी, रहबर पार्टी, राष्ट्रीय धर्म निरपेक्ष नव भारत पार्टी, राष्ट्रीय गरिमा पार्टी, राष्ट्रीय महाजन शक्ति पार्टी, सर्व भवंति सुखिन पार्टी, द इम्पिरियल पार्टी ऑफ इंडिया विश्व आदर्श भारत पार्टी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *