ध्यान दें! RBI ने 20 रूपये के नोट को लेकर जारी की नई गाइडलाइन,  देखें वरना बढ़ेगी परेशानी 

Saroj kanwar
2 Min Read

RBI Guidline: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ₹20 के नोट को लेकर एक नया आदेश जारी किया है।  रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने घोषणा किया कि केंद्रीय बैंक जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर के साथ ₹20 का नोट जारी करने वाला है। इस नए नोट का डिजाइन भी पुराने नोट की तरह ही होगा केवल हस्ताक्षर बदला होगा।जल्द नया नोट चलन में आने वाला है।

जानिए कैसा होगा डिजाइन

 रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि महात्मा गांधी सीरीज में ₹20 का नोट जारी किया जाएगा जिसमें संजय मल्होत्रा का सिग्नेचर होगा।पुराने और नए नोट में खास अंतर नहीं होगा। दोनों देखने में एक समान ही होगा।

बंद नहीं होंगे पुराने नोट

 आरबीआई ने नागरिकों को यह भी आश्वासन दिया है कि पुराने नोटों को बंद नहीं किया जाएगा ना ही उसकी वैल्यू कम होगा। पुराने नोट भी सरकुलेशन में बने रहेंगे और वह पूरी तरह से वैध होंगे।

जानिए कैसा होगा नया नोट

 आरबीआई के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा किया गया है।दी गई जानकारी में ₹20 के नए नोट के बारे में बताया गया है। ₹20 का नया नोट 63mm×129mm आकार का होगा और इसका रंग हरा पीला होगा। इसके पृष्ठ भाग पर एलोरा गुफाओं का चित्र होता है जो भारत की राष्ट्रीय विरासत को दर्शाएगा। पुराने और नए नोट दोनों चलन में बने रहेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *