Good News: राजस्थान के थर्ड ग्रेड शिक्षकों को जल्द मिलेगा प्रमोशन, इस दिन आएगा अंतिम फैसला

Saroj kanwar
2 Min Read

Good News : राजस्थान के थर्ड ग्रेड शिक्षकों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। लगभग 5 साल से शिक्षक प्रमोशन के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके प्रोन्नति का मामला अभी तक नहीं सुलझा है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 10 सितंबर को अगली सुनवाई की जाएगी और उम्मीद है कि इस बार थर्ड ग्रेड शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी मिले।

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दोनों पक्षों को 10 सितंबर को समय पर कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। इस दिन यह विवाद सुलझाया जाएगा ताकि प्रमोशन से जुड़ी सभी समस्याएं जल्द दूर हो जाए। शिक्षकों के प्रमोशन का मामला अटकने से विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है।

ये है विवाद


1 2021 में शिक्षा विभाग ने नियम बदले, केवल उसी विषय में डिग्री धारकों को पदोन्नति का पात्र माना जाएगा।
2- एडिशनल विषय वाले शिक्षकों को पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया।
3- इससे पहले 2020-21 तक एडिशनल विषय वाले भी पदोन्नत किए जाते थे।
4- 2022 की डीपीसी में इन्हें बाहर रखा गया, जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई।
5- हाईकोर्ट ने एडिशनल वालों को पात्र मानते हुए पदोन्नति का आदेश दिया, लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर दी।


इतने पद दांव पर


1- 2022-23 से 2024-25 तक: 19,372 पदों पर पदोन्नति होनी थी।
2- 2025-26 के नए पद मिलाकर संख्या लगभग 25,000
3- इतने ही पद सीधी भर्ती से भी भरे जाते हैं
4- वर्तमान में 40,000 से अधिक वरिष्ठ अध्यापक के पद रिक्त

क्यों होती है एडिशनल डिग्री की होड़
वरिष्ठ अध्यापक के विषयवार पद एक समान नहीं होते। कम पद वाले विषयों (जैसे वाणिज्य या कला) के शिक्षक पदोन्नति की संभावना बढ़ाने के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत जैसे विषयों में पत्राचार से एडिशनल डिग्री हासिल करते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *