मिट्टी के खिलौनों से आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति 85% पहुंची

Saroj kanwar
1 Min Read

केंद्र में चित्रकला, मिट्टी के खिलौने, हस्तशिल्प और कहानी सुनाने जैसी गतिविधियां होती हैं। इनसे बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता बढ़ती है। प्ले एरिया और छुट्टी के समय विशेष खेल आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चे अगले दिन आने के लिए उत्साहित रहते हैं।

Tikamgarh News: आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र-2 की कार्यकर्ता पदमा सिंह ने नवाचार से बच्चों की उपस्थिति और रुचि बढ़ा दी है। 2021 में कार्यभार संभालने पर केंद्र की हालत सामान्य थी और उपस्थिति कम थी। उन्होंने बाउंड्रीवॉल, बगीचा और खेल की सुविधाएं बनाई। फल-फूल और मौसमी सब्जियों के पौधे लगाए, दीवारों पर रंग-बिरंगे चित्र और स्वास्थ्य संदेश बनाए, जिससे माहौल आकर्षक बन गया।

एक दिन पदमा सिंह ने सड़क पर बच्चों को मिट्टी से खिलौने बनाते देखा। इससे प्रेरित होकर उन्होंने आंगनबाड़ी में भी मिट्टी के खिलौने बनाने की गतिविधि शुरू की। बच्चों की रुचि बढ़ी और अब उपस्थिति 85% तक पहुंच गई।

केंद्र में चित्रकला, मिट्टी के खिलौने, हस्तशिल्प और कहानी सुनाने जैसी गतिविधियां होती हैं। इनसे बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता बढ़ती है। प्ले एरिया और छुट्टी के समय विशेष खेल आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चे अगले दिन आने के लिए उत्साहित रहते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *