Dhataki plant Benefits: इस पौधे की जड़ से लेकर फूल तक सभी है बहुत फायदेमंद, कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज 

Saroj kanwar
2 Min Read

Dhataki plant Benefits : दुनिया में कई तरह के पेड़-पौधे पाए जाते है. कुछ पेड़-पौधे हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है तो कुछ हानिकारक होते है. आज हम आपको एक ऐसे पौधे को बारे में बता रहे है जो जड़ से लेकर फूल तक हमारे लिए फायदेमंद होता है.

हम बात कर रहे है धातकी पौधे(Dhataki plant) की.  धातकी के फूलों, फल, जड़ और छाल का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में विभिन्न रोगों के उपचार करने के लिए किया जाता है.

इस पौधे को ‘धवई’ और ‘बहुपुष्पिका’ भी कहते हैं. धातकी पौधा भारत में पाया जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम ‘वुडफोर्डिया फ्रुटिकोसा’ है. 

धातकी के फायदे (Dhataki paudhe ke fayde)

-धातकी एक झाड़ीदार पौधा है. इस पौधे पर चमकीले लाल रंग के फूल आते है. इसकी शाखाओं और पत्तियों पर विशेष प्रकार के काले बिंदु बने होते है. इस पौधे के फल पतले और अंडकार के होते है. इसके फल भूरे रंग के छोटे, चिकने बीजों वाले होते है. 

– इस पौधे में रासायनिक तत्व पाया जाता है, जो ल्यूकोरिया, इर्रेगुलर पीरियड्स, पेशाब में जलन और खून आने जैसी समस्याओं को दूर करता है. 

– बुखार, खांसी, गठिया, अल्सर और पशुओं में दूध बढ़ाने के लिए धातकी के पौधे का इस्तेमाल किया जाता है. 

– धातकी पौध को मूत्रवर्धक माना जाता है. इस पौधे से आसव और अरिष्ट (आयुर्वेदिक औषधियां) बनाई जाती है. यह किण्वन प्रक्रिया में मदद करता है.

– इस पौधे का इस्तेमाल दस्त और पेचिश जैसी बीमारियों से राहत मिलता है. इसके फूलों का चूर्ण शहद या छाछ के साथ लेने से तुरंत आराम मिलता है. 

– इससे बार-बार शौच जाने की आदत को भी नियंत्रित किया जाता है. 

– किसी भी घाव या चोट को ठीक करने और सूजन को कम करने के लिए इसके फूलों का चूर्ण लगाने से घाव जल्दी भर जाता है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *