Health Tips :  इस ड्रिंक को पीने से 21 दिन में डायबिटीज और मोटापा की समस्या होगी दूर, इस तरीके से करें सेवन 

Saroj kanwar
2 Min Read

Health Tips :  आजकल के समय में लोगों में मोटापा बढ़ता जा रहा है. जिसके कारण कई आपके शरीर में बीमारियां लग जाती है. पतले होने के लिए लोग कई तरह की डाइट करते है और सप्लीमेंट लेते है. लेकिन ये चीजें आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है.

आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे है जिसकी मदद से आप वजन कम कर सकते है. हम बात कर रहे है मेथी का पानी की. मेथी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है.

अगर आप सुबह खाली पेट मेथी का भुना पाउडर पानी में मिलाकर पीते है, तो इससे आपका वजन और कई बीमारियां दूर हो जाएगी.  

1. पाचन शक्ति में सुधार

मेथी में फाइबर और म्यूसिलेज़ पाया जाता है, जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इससे पाचन तंत्र शांत रहता है. इसके सेवन से आंतों में एक पतली परत बनाकर गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या दूर होती है. 

2. वजन कम करने में मददगार

मेथी का पानी पीने से भूख कम लगती है. जिससे आपका वजन घटता है. साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखकर शरीर में जमा चर्बी को घटाने में सहायक है.

3. ब्लड शुगर कंट्रोल

मेथी पानी पीने से रक्त शर्करा यानी शुगर लेवल कंट्रोल होता है. मेथी में घुलनशील फाइबर कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. शुगर मरीज इस पानी का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें. 

4. दिल को मजबूत बनाए

मेथी में तत्व LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है. जिससे हार्ट अटैक आने का खतरा कम हो जाता है. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *