New Fourlane Road: रतलाम शहर में श्री राम मंदिर से कस्तूरबा नगर होते हुए कॉमर्स कॉलेज तक 7 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन, निर्माणकार्य में आई तेजी 

Saroj kanwar
2 Min Read

Ratlam News: रतलाम शहर में फोरलेन रोड बनाने हेतु निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहर के लोगों की सुविधाओं को देखते हुए सरकार इस फोरलेन रोड के निर्माण पर 7 करोड़ की राशि खर्च करेगी। बता दें कि शहर में 
श्रीराम मंदिर से कस्तूरबा नगर होते हुए कॉमर्स कॉलेज तक फोरलेन बन रहा है। इस पर सेंट्रल डिवाइडर भी बनना है लेकिन इसके पहले ही रोड के दोनों तरफ गलियों में आने-जाने के लिए 100 से 150 फीट की दूरी पर कट बना दिए हैं। इस फोरलेन रोड का निर्माण इन दिनों तेजी से किया जा रहा है। इस रोड का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शहर के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यह फोरलेन रोड शहर में श्री राम मंदिर से कस्तूरबा नगर होते हुए कॉमर्स कॉलेज तक 7 करोड़ की लागत से 1.50 किमी 7 मीटर चोड़ा बनाया जाएगा। हालांकि जगह की कमी के चलते कुछ स्थानों पर इसकी चौड़ाई काम भी की गई है।

कट बनाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी 

रतलाम शहर में बन रहे फोरलेन रोड पर केंद्रीय डिवाइडर पर कट बनाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। कट करने के बाद दो पहिया वाहन चालक अचानक टर्न ले लेते हैं जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहीं सेंट्रल डिवाइडर बनने के बाद जगह कम होने से कार सहित बड़े वाहनों को टर्न लेने में दिक्कत होगी। इस कारण दिन में कई बार जाम लगेगा और वाहन भी फंसेंगे। इस रोड से आसपास की 20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोग गुजरते हैं। इस फोरलेन का निर्माण जहां जितनी चौड़ाई मिलेगी उस हिसाब से किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *