MP News: जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति, मप्र के इस शहर में 2 नए फोरलेन ब्रिज का होगा निर्माण

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राजधानी के लोगों को जल्दी जाम की समस्या से निजात मिलने वाला है। भोपाल में दो नए ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। पहले ब्रिज भोपाल है से शुरू होकर 6 नंबर की ओर और कलियासोत नदी पर दानिश कुंज वाला ब्रिज लोगों की परेशानियों को दूर करेगा और जाम की समस्या भी खत्म करेगा। आपको बता दे कि इसके लिए मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

सामने आई जानकारी के अनुसार इस महीने के अंत तक इसका सर्वे शुरू हो जाएगा और सितंबर अक्टूबर से इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस ब्रिज के बन जाने से लगभग 2 लाख लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगा।

भोपालवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाएंगे ये 2 ब्रिज 

1- दानिशकुंज ब्रिज

लंबाई: करीब 100 मीटर

चौड़ाई: 10 मीटर

लागत: पांच करोड़ रुपए

अभी तक तो ये दो लेन ब्रिज है, इसे चार लेन किया जाएगा। इससे जुड़ी रोड सीआई कोलार सिक्सलेन से मनीषा मार्केट से आगे देवी अहिल्या तिराहा तक चार लेन हो गई है।

2- भोपाल हाट से व्यापमं चौराहा

लंबाई: 1000 मीटर के करीब

चौड़ाई: 15 मीटर

लागत: 22 करोड़ रुपए। 2.55 करोड़ रुपए काम शुरू करने के लिए मंजूर।

 शौर्य स्मारक के पास से व्यापमं तक आने वाले ब्रिज को लेकर मंजूरियों की प्रक्रियाएं पूरी। डीपीआर लगभग तैयार है।दानिशकुंज ब्रिज सीसी फोरलेन को बॉटल नेक बनने से रोकेगा। नर्मदापुरम रोड व गुलमोहर की ओर कोलार से आवाजाही बढ़ने से ट्रैफिक जाम की स्थिति को खत्म कर ट्रैवल टाइम घटाएगा।भोपाल हाट से व्यापमं के बीच लिंक रोड को बायपास किया जाएगा। यहां दुर्घटना की आशंका खत्म होगी। शहर की प्रमुख रोड पर ट्रैफिक जाम नहीं होगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *