मध्य प्रदेश में अब स्मार्ट बनेंगे आंगनवाड़ी केंद्र, मिलेंगी डिजिटल और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने साल 2024-25 में 25% आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इन केंद्रों में एलईडी स्मार्ट टीवी, वॉटर प्यूरीफायर, वर्षा जल संग्रहण प्रणाली, पोषण वाटिका और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी सामग्री दी जा रही है।

स्मार्ट टीवी के जरिए 3 से 6 साल के बच्चों को हिंदी-अंग्रेजी वर्णमाला, गिनती और अन्य शिक्षण सामग्री दिखाई जाएगी। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनका मानसिक विकास बेहतर होगा।

हर चुने गए केंद्र पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रों पर वाटर प्यूरीफायर लगने से बच्चों और अन्य लोगों को साफ पानी मिलेगा। बारिश का पानी बचाने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे भूजल स्तर बेहतर होगा।

खाली जमीन पर पोषण वाटिका बनाई जा रही है, जहां मौसमी सब्जियां और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इससे बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को ताजे, पोषक फल-सब्जियां मिलेंगी।

इसके अलावा बच्चों को खेल सामग्री, किताबें और अन्य शैक्षणिक संसाधन भी दिए जा रहे हैं। इनसे उनका बौद्धिक और सामाजिक विकास होगा।

बिड़वाल क्षेत्र की बात करें तो यहां परियोजना व्रत 2 के तहत 21 केंद्रों का चयन किया गया है। इनमें से 3 केंद्रों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नई सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *