केंद्र सरकार की बड़ी चेतावनी! फटाफट अपने मोबाइल फोन से डिलीट करें ये Apps, वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

Saroj kanwar
2 Min Read

Scam Alert: भारत सरकार ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। सरकार ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नकली फाइनेंशियल एप्स को डिलीट करने के लिए कहा है। यह ऐप देखने में बिल्कुल असली लगते हैं लेकिन यह आपके वृत्तीय जानकारी को चुरा लेते हैं जिससे आप फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं।

चेतावनी गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। साइबर सेल ने कहा है कि इनमें से ज्यादातर एप्स के तार दुश्मन देश से जुड़े हुए हैं। यह डाटा चुरा कर अकाउंट से सारे पैसे गायब कर देता है। सिर्फ बैंकिंग अकाउंट ही नहीं बल्कि यह ऐप्स आपके पर्सनल डिटेल्स को भी चुरा लेते हैं।

मोबाइल फोन से तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स 


Invoicer Experts
Loan Raina – Instant Loan Online
Gupta Credit – Safe and Handy
GranetSwift
LoanQ | Financial Calculator
CreditEdge
Ultimate Lend
SmartRich Pro
CreditLens
Cash Loan – EMI Calculator


साइबर सेल ने बचने का तरीका बताया


 साइबर सेल ने कहा कि आप किसी भी ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने से पहले उसके प्रमाणिकता की जांच कर ले। पैसे रूपों से जुड़े कोई ऐप आपको तभी डाउनलोड करें जब रिजर्व बैंक आफ इंडिया उसे प्रमाणिकता दे। अपनी व्यक्तिगत जानकारी कहीं भी शेयर करने से पहले अच्छी तरह से उसकी जांच पड़ताल कर ले। आपकी थोड़ी सी गलती आपको मुश्किलों में फंसा सकती है और आप किसी बड़े फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।


 फोन कॉल के दौरान बंद रखें इंटरनेट 

 सरकार ने एक और चेतावनी जारी की है। सरकार ने कहा कि फोन कॉल करते समय इंटरनेट चालू रखना ठीक नहीं है क्योंकि इससे आपकी बातचीत कोई और सुन सकता है। मोबाइल में किसी भी तरह का फालतू अप मत रखें वरना आप पूरी तरह से कंगाल हो जाएंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *