AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरी करने का मिल रहा है सुनहरा मौका, बस ऐसे करें आवेदन 

Saroj kanwar
2 Min Read

AAI Recruitment 2025 : अगर आप एयरपोर्ट  पर नौकरी करने का सपना देख रहे है तो अब आपका ये सपना पूरा होने वाला है. हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 32 पदों पर भर्तियां निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है.

इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. सभी उम्मीदवार 26  अगस्त, 205 तक अपना आवदेन दे सकते है.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 21, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स)-10, सीनियर असिस्टेंट (ऑफिशियल लैंग्वेज)-1 के पदों पर बहाली की जाएगी. 

योग्यता और उम्र सीमा

उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन, रेडियो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और 2 साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार के पास अकाउंट्स के लिए बी.कॉम में ग्रेजुएशन, कंप्यूटर की नॉलेज और दो साल का एक्सपीरियंस जरूरी है.

सीनियर असिस्टेंट ऑफिशियल लैंग्वेज के लिए कैंडिडेट के पास हिंदी में मास्टर्स की डिग्री इंग्लिश विषय के साथ होनी चाहिए. साथ ही 2 साल का अनुभव होना चाहिए. इन पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए.   

आवेदन शुल्क 

अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी – 1000 रुपये

महिला, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन – छूट दी जाएगी 

सैलरी

चयन होने क बाद उम्मीदवारों को 36,000 से लेकर 1,10,000 रुपये तक हर महीने सैलरी दी जाएगी. 

ऐसे करें अप्लाई

– सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero/en/careers/recruitment/Offical पर जाना होगा. 

– होम पेज पर आपको इस भर्ती से जुड़ी लिंक मिल जाएगी. 

– इस पर क्लिक और फॉर्म को अच्छे से भर लें.

– लास्ट में फाइनल पेज को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *