ट्रेन कोच है गंदा, या किसी ने सीट पर कर लिया है कब्जा, ये एक नंबर घुमाइये, 15 मिनट में दूर होगी प्रॉब्‍लम

Saroj kanwar
2 Min Read

Railway helpline number: देश में रोजाना लाखों की संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। आजकल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वेटिंग लिस्ट काफी ज्यादा बढ़ गया है। रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई समर स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला लिया है।

 कई बार ऐसा होता है कि हम जब ट्रेन में चढ़ते हैं और देखते हैं की हमारी सीट पर किसी और ने कब्जा कर लिया है। जब हम सीट खाली करने के लिए कहते हैं तो सामने वाला व्यक्ति हमसे लड़ाई करने लगता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप झगड़ने की बजाय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं कैसे अपना सीट वापस पा सकते हैं…

 रेल मदद ऐप पर करें शिकायत 

 अगर आपकी सीट पर किसी और ने कब्जा कर लिया है या फिर चार्जिंग पॉइंट खराब है या फिर ट्रेन का कोच गंदा है,तो आप रेल मदद ऐप पर शिकायत कर सकते हैं। 28 मिनट के भीतर रेलवे आपकी समस्या का समाधान करेगा। यहां शिकायत करने के बाद ट्रेन टिकट परीक्षक को सूचित किया जाता है और वह तुरंत आकर आपकी सीट खाली करा देगा।

 इस नंबर पर करें कॉल 

 अगर TTE से आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो आपको तुरंत हेल्पलाइन नंबर 139 या 182 पर कॉल करना चाहिए। यह कॉल इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम पर आधारित है जहां आप मोबाइल फोन से बर्थ से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं। यहां कॉल करने के बाद तुरंत रेलवे आपकी समस्या का समाधान करेगा और आपकी सीट आपको वापस दिलाएगा।

15 मिनट में हो जाएगा समस्या का समाधान

 जब कोई व्यक्ति ऑनलाइन शिकायत करता है और 15 मिनट में उसके समस्या का समाधान नहीं होता है तो सॉफ्टवेयर सेवा शिकायत स्वतः रेल मंत्रालय तक पहुंच जाती है। यही वजह है की समस्या का समाधान संबंधित डिवीजन जल्द से जल्द करता है ताकि रेल मंत्रालय तक बात ना पहुंचे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *