Haryana Weather Today: अगले 3 दिनों तक हरियाणा के इन 16 जिलों में वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश, जानें डिटेल 

Saroj kanwar
2 Min Read

Haryana Weather Today : कई दिनों से हरियाणा में गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल हो रहा है. हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज यानी 7 अगस्त से 9 अगस्त तक तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 16 जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना है.

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़  में आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

हरियाणा में अभी तक 19 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. फिलहाल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और भिवानी में बारिश की संभावना नहीं है. 8 अगस्त को हरियाणा के जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

लेकिन 8 अगस्त को सिरसा में बारिश महीं होगी. 9 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ , जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और सिरसा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *