UP Weather 7 August : देशभर में बारिश का कहर बढ़ता जा रहा है. पिछले कई दिनों से यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. यूपी में कहीं पर धूप और कहीं बादल देखने को मिल रहा है. हाल ही में मौसम विभाग ने यूपी में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 7 अगस्त को 15 जिलों में काले बादल छाएं रहने के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक 8 अगस्त को भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है.
साथ ही गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, मऊ, आजमगढ़ और कौशांबी में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूदांबादी हो सकती है.
मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही राजधानी लखनऊ में काले बादलों के साथ हल्का से मध्यम बारिश हो सकती है. कई जिलों में वज्रपात के साथ तगड़ी बारिश होने की संभावना है.