केदारनाथ के तर्ज पर MP में भी शुरू होगी Helicopter सेवा , CM मोहन यादव ने किया ऐलान

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: केदारनाथ के तरह मध्य प्रदेश के टूरिस्ट पैलेस पर भी हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यात्रियों को जल्द ही यह सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए टेंडर का काम पूरा कर लिया गया है।


 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही बड़ी बात 


 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में चल रहे होमस्टे योजना को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि होमस्टे की वजह से पर्यटकों को काफी लाभ हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ग्रामीण रंग पर्यटन संग उत्सव के तहत प्रदर्शनी भी देखी।

 पर्यटकों को मिलेगी सभी आधुनिक सुविधाएं 


 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पर्यटकों को हर तरह की सुविधा मिलेगी। मध्य प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए सरकार जल्द ही आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत करने वाली है।


 राज्य में अगले महीने तक हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो जाएगी। सबसे बड़ी बात है कि हेलीकॉप्टर सेवा का किराया ज्यादा नहीं होगा ताकि मिडिल क्लास वाले लोग भी इससे यात्रा कर सके। हेलीकॉप्टर से यात्रा के दौरान पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

 राज्य के सभी टूरिस्ट पैलेस का होगा विकास 


 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि मध्य प्रदेश के सभी टूरिस्ट पैलेस का विकास किया जाएगा। सभी टूरिस्ट पैलेस पर यात्रियों को विशेष सुविधाएं दी जाएगी ताकि पर्यटकों की संख्या बढे। सफर के दौरान पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो इसका भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *