MP News: मप्र के इस शहर में नई चमचमाती 4-लेन सड़क का होगा निर्माण, 2 पुलों का किया जाएगा चौड़ीकरण 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News : मध्य प्रदेश के जबलपुर के करौंदा चौराहे से परियट होकर पनागर तक एक नई फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क का विस्तार करने के मार्ग में दो फूलों का चौड़ीकरण का काम भी होगा। सामने जानकारी के अनुसार करौंदा नाले पर पुल बनाने का काम किया जा रहा है।

 80 करोड़ होगा खर्च

इस फोरलेन सड़क के निर्माण में 80 करोड रुपए तक खर्च किया जाएगा। यह सड़क 13 किलोमीटर लंबा होगा। पहले जबलपुर में महाराजपुर तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा चुका है।

इस क्षेत्र में जमीन के उपलब्धता काफी ज्यादा है यही वजह है कि इधर विकास की संभावनाएं भी बन रही है। सड़क के बनने से आसपास के क्षेत्र में काफी ज्यादा विकास देखने को मिलेगा।

बारिश के बाद शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का काम 

निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मॉनसून सीजन खत्म होते ही फोरलेन सड़क के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। अधारताल से आगे महाराजपुर तक शहर का विस्तार किया जा रहा है। यहां कहीं नई कॉलोनीयों का निर्माण भी हुआ है और व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ी है।

कई नए स्कूल भी खुले हैं लेकिन सड़क खराब होने की वजह से आगे का विकास थम गया है। जैसे ही फोरलेन सड़क का निर्माण होगा इस क्षेत्र में विकास तेजी से होने लगेगा।

 इस क्षेत्र में सड़क बनने से सिर्फ विकास ही नहीं होगा बल्कि इस एरिया के जमीन के रेट में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जल्द से जल्द इस सड़क के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग में जानकारी दिया है कि साल के अंत तक इस फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सड़क निर्माण के बाद इस एरिया में विकास की संभावनाएं भी बन रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *