Satyapal Malik Death: जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने वाले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का हुआ निधन,  दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

Saroj kanwar
2 Min Read

Satyapal Malik Dies: जम्मू कश्मीर राज्य में अपने कार्यकाल के दौरान धारा 370 हटाने वाले और किसानों की आवाज उठाने वाले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बता दें कि सत्यपाल मलिक राज्यपाल रहने के दौरान भी सरकार के खिलाफ किसानों के पक्ष में खड़े दिखाई दिए थे। किसानों की आवाज उठाने के कारण उन्हें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश राज्य में लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। 

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में 1:12 मिनट पर ली अंतिम सांस

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज दोपहर को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में आज दोपहर 1.12 मिनट पर सत्यपाल मलिक के निधन की पुष्टि उनके सहयोगी कंवर सिंह राणा ने की है। बता दें कि सत्यपाल मलिक के कार्यकाल के दौरान ही आज ही के दिन 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाई गई थी।  सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे। ये जम्मू कश्मीर राज्य की दसवें और अंतिम राज्यपाल थे। इनका जन्म 24 जुलाई 1946 को हुआ था।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *