Micro Nation Verdis:  20 साल के इस लड़के ने खुद को बनाया इस देश का राष्ट्रपति, आज यहां रह रहें है 400 लोग 

Saroj kanwar
2 Min Read

The Free Republic Of Verdis : 20 साल की उम्र में बच्चे पढ़ाई और खेलों में लगे रहते है. आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बता रहे है जिसने खुद से एक देश बनाया है. हम बात कर रहे है ब्रिटेन के 20 साल के डेनियल जैक्सन की.

इस लड़के ने क्रोएशिया और सर्बिया के बीच एक विवादित जमीन पर अपना खुद का देश बना लिया है, जिसका नाम है – द फ्री रिपब्लिक ऑफ वर्डिस. डेनियल खुद को इस देश का राष्ट्रपति घोषित कर दिया.  

करीब 125 एकड़ की जंगल जैसी जमीन  पर वर्डिस (Verdis) देश बना है. ये डेन्यूब नदी के किनारे मौजूद है. ये जमीन ‘पॉकेट थ्री’ नाम से जानी जाती है और इसे अभी तक कोई देश आधिकारिक रूप से अपना नहीं मानता.

वर्डिस (Verdis) देश का खुद का झंडा, मुद्रा (यूरो), भाषा (अंग्रेजी, क्रोएशियन, सर्बियन) और एक छोटी सी कैबिनेट भी है. इस देश में 400 लोग नागरिक बन चुके है.

डेनियल  ने 14 साल की उम्र में अपने दोस्तों के साथ इस देश का सपना देखा था. डेनियल ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये एक पागलपन भरा सपना था जो आज हकीकत बन गया है.

18 साल की उम्र वर्डिस को एक कानूनी संरचना दी- कानून बनाए, झंडा बनाया और अपनी टीम तैयार की. अक्टूबर 2023 में डेनियल और उनके कुछ साथियों को क्रोएशियन पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें देश से निकाल दिया गया.

इन सभी को क्रोएशिया में जिंदगी भर के लिए बैन कर दिया गया है.  वर्डिस के पासपोर्ट और नागरिकता के लिए हज़ारों लोग अप्लाई कर रहे है, फिलहाल 400 लोगों को इस देश में नागरिकता मिली है.

इस देश के लिए स्किल्ड लोग जैसे डॉक्टर, पुलिस वाले आदि ज्यादा चाहिए. साथ ही चेतावनी दी गई है कि वर्डिस के पासपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय यात्रा में इस्तेमाल न करें. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *