मध्य प्रदेश में उगा सबसे महंगा फल, किसान ने मियाजाकी किस्म से की शुरुआत

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश में अब दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी भी उगने लगा है। यह आम जापान के मियाजाकी शहर में ज्यादा उगता है और इसे ‘सूरज का अंडा’ कहा जाता है। इसकी कीमत भारत में 70 हजार से एक लाख रुपये प्रति किलो तक होती है। अब यह दुर्लभ किस्म रहली के एक किसान ने भी अपने बगीचे में उगाई है।

खमरिया वार्ड निवासी अनिल पटेल को बागवानी का शौक है। उनके बगीचे में पहले से आम, चीकू और सेव के पौधे लगे हैं। तीन साल पहले उन्होंने जबलपुर की एक नर्सरी से मियाजाकी आम का पौधा लाकर लगाया था। अब यह पौधा करीब पांच फीट ऊंचा हो चुका है और इस साल इसमें पहली बार करीब चार किलो फल लगे हैं।

पहली पैदावार के फल अनिल ने बाजार में बेचने की बजाय साधु-संतों और धार्मिक स्थलों जैसे दद्दा गुरु, गुलाब बाबा मंदिर सागर और गायत्री मंदिर में भेंट किए। अनिल बताते हैं कि उन्हें शुरुआत से ही बागवानी का शौक था, और इस आम के बारे में सुनकर उन्होंने यह पौधा लगाया था।

बागवानी करने वाले मनीष भट्ट ने बताया कि उन्होंने भी उसी समय कुछ पौधे खरीदे थे। वहीं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी के अनुसार, मियाजाकी आम में पोषक तत्व बहुत अधिक होते हैं और इसकी खेती से किसान भविष्य में अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *