लाडली बहने ध्यान दें! इन बहनों को नहीं मिलेगा 27वीं किस्त का लाभ, जानिए क्या है कारण 

Saroj kanwar
3 Min Read

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। अभी तक राज्य की महिलाओं को 26वीं किस्तें मिल चुकी हैं और अब महिलाएं बेसब्री से 27वीं किस्त का इंतजार कर रही है।

 इस योजना की शुरुआत महिलाओं के उत्थान के लिए शुरू किया गया था। सरकार हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि देती है ताकि महिलाएं छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना रहे।

 हर महीने की 10 तारीख को आमतौर पर इस योजना की राशि भेज दी जाती थी लेकिन अब मोहन सरकार ने 15 तारीख के आसपास लाडली बहना योजना की राशि भेजने का ऐलान किया है। जुलाई के महीने में लाडली बहनों को 26वीं किस्त का लाभ मिल चुका है और अब बहने बेसब्री से 27वीं किस्त का इंतजार कर रही है।


राज्य की कई महिलाओं को इस बार 27वीं किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा। मोहन सरकार ने इन महिलाओं का नाम लिस्ट से काटने का आदेश जारी किया है। तो आईए जानते हैं कि महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ…

इन बहनों को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त 

जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।


आयकरदाता परिवार की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।

जो महिलाएं पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ उठा रही है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।


आर्थिक रूप से समृद्ध घर की महिलाओं को 27वीं किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा।


केवल इन महिलाओं को ही मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी
विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता
21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं
किसी भी वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं लाभ
स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो
जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *