मप्र के इस स्टेशन पर यात्रियों को मिल रहा है म रॉयल ट्रीटमेंट, ₹50 में  AC हॉल और चाय कॉफी खाने की सुविधा, पढ़े पूरी खबर

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को रॉयल ट्रीटमेंट मिल रहा है। ट्रेन की यात्रा करने वाली यात्रियों को अब परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्लेटफार्म नंबर वन पर एक एग्जीक्यूटिव लाऊंज का लोकार्पण कर दिया है जहां यात्रियों के लिए किफायती दरों पर फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है । 

 इस नए एग्जीक्यूटिव लाउंज में मात्र ₹50 में AC की सुविधा और चाय कॉफी की सुविधा मिल रही है । अगर आप भूखे हैं तो मात्र ₹200 में अनलिमिटेड भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस नई सुविधा की शुरुआत आईआरसीटीसी और स्तुति इंटरप्राइजेज के द्वारा शुरू किया गया है।


 मात्र ₹200 में मिलेगा अनलिमिटेड भोजन 


 अगर आपको भूख लगी हो तो लाऊंज में मात्र ₹200 में आपको अनलिमिटेड वेज बफे की सुविधा मिलेगी। इस बफे में इडली सांभर, छोले भटूरे, वेज बिरियानी, पास्ता, फ्रेंच फ्राइज, पूरी सब्जी आदि मिलेगा।समय समय पर मेनू बदल जाएगा।

 ₹100 में शावर और रीक्लिनर चेयर की सुविधा


 ₹100 में यात्रियों को शावर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें तोलिया, शैंपू और साबुन भी शामिल रहेगा। यहां यात्री सुकून भरा पल बिता पाएंगे।


 बच्चों को मिलेगा गेमिंग का मजा


 ट्रेन का इंतजार करने वाले बच्चों को गेमिंग का मजा मिलेगा। ट्रेन इंतजार कर रहे हैं बच्चों को वेटिंग रूम में कैरम बोर्ड, लूडो और सांप सीढ़ी जैसे गेम खेलने का मौका मिलेगा। यह सभी सुविधाएं मात्र ₹50 में उपलब्ध कराई जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *