हिट एंड रन के सात मामलों में पीड़ितों को 12.50 लाख रुपए की सहायता मंजूर

Saroj kanwar
2 Min Read

Chhatarpur News: जिले में हिट एंड रन से जुड़े सात अलग-अलग मामलों में पीड़ित परिवारों को कुल 12 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त पार्थ जैसवाल द्वारा यह निर्णय लिया गया।

पहला मामला खदेवरा-महेबा रोड का है, जहां 13 जनवरी 2024 को ओम प्रकाश अहिरवार की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी राजकुमारी अहिरवार को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। दूसरा मामला 2 फरवरी 2024 का है, जिसमें बलकौरा निवासी वेदनारायण दीक्षित की मौत पर उनकी पत्नी हलकी बाई को 2 लाख रुपए मिले।
तीसरे मामले में बारीगढ़ के वेयरहाउस के पास 20 जून 2023 को राम सजीवन साहू की मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी नत्थी देवी साहू को 2 लाख रुपए की मदद मंजूर हुई। वहीं, 2 जुलाई 2022 को मोनिका गौढ़ को अमानगंज रोड पर टक्कर लगी थी, उन्हें घायलावस्था में 50 हजार रुपए की सहायता दी गई।

इसके अलावा, 13 अप्रैल 2024 को धामची निवासी छोटेलाल यादव की मृत्यु पर उनकी पत्नी स्मिता यादव को, 27 मई 2022 को रामकुमार विश्वकर्मा की मौत पर उनकी पत्नी भगुंती बाई को और 7 मार्च 2023 को मिहीलाल रजक की मृत्यु पर उनके पिता मोतीलाल को 2-2 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *