MP News: बेहद खतरनाक है मध्य प्रदेश की ये जगहे, यहां रात तो क्या दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है और यहां बेहद खूबसूरत घूमने की जगह हैं। हालांकि यहां कुछ ऐसी जगह भी है जहां रात तो क्या दिन में भी जाने से लोग डरते हैं। मध्य प्रदेश में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां शाम के बाद कदम रखने से लोग डरते हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में…

इंदौर की पुरानी बिल्डिंग: इंदौर की एमजी रोड पर स्थित एक पुरानी बिल्डिंग है, जिसे लोग भूतिया मानते हैं। कहते हैं कि एक महिला ने यहां आत्महत्या की थी, और उसके बाद से यहां अजीब शोर और अपसामान्य गतिविधियां होने लगीं।
सुख निवास पैलेस:  इंदौर का सुख निवास पैलेस भी एक डरावनी जगह मानी जाती है। लोगों का मानना है कि यहां भूत-प्रेतों का वास होता है।
इंदिरा गांधी अस्पताल, भोपाल: भोपाल के इंदिरा गांधी अस्पताल की 5वीं मंजिल सबसे डरावनी मानी जाती है। कहते हैं कि यहां मरने वाले मरीजों के भूत आज भी वहां भटकते रहते हैं।
शिवपुरी का किला: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित किला भी काफी डरावना माना जाता है। लोगों का मानना है कि शाम से ही यहां भूत आते हैं।
गुना का चर्च:  गुना का चर्च भूतों के दावों के कारण पूरे प्रदेश में मशहूर है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने अक्सर चर्च में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी है।
असीरगढ़ किला: बुरहानपुर का असीरगढ़ किला भी एक डरावनी जगह है। कहते हैं कि महाभारत के किरदार अश्वत्थामा यहां के शिव मंदिर में पूजा करने आते हैं।
होल्कर ब्रिज: इंदौर का होल्कर ब्रिज भी एक डरावनी जगह मानी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में यहां से गुजरते वक्त अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती हैं.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *