Today gold silver price : चांदी 3450 तो सोना 443 हुआ सस्ता, जाने आज 1 अगस्त शुक्रवार को 22 और 24 कैरेट सोने का रेट

Saroj kanwar
2 Min Read

घरेलू सराफा बाजार में  चांदी की कीमत 3,450 रुपए घटकर 1,09,950 रुपए प्रति किलो रह गई। आठ दिन में यह रिकॉर्ड स्तर से 5,900 रुपए यानी 5% से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। 23 जुलाई को चांदी 1,15,850 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले 3 अप्रैल को चांदी की कीमत एक दिन में 3,579 रुपए घटी थी। गुरुवार को देशभर में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत भी 483 रुपए घटकर 98,534 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। 22-कैरेट सोने में 443 रुपए की कमी आई और औसत कीमत 90,257 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। बुलियन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी और सोने के दाम घटने के दो प्रमुख कारण रहे। टैरिफ को लेकर अमेरिका की चीन, जापान सहित कई देशों के साथ डील हो गई है। इससे अनिश्चितता कम हुई। साथ ही दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापने वाला डॉलर इंडेक्स चढ़ा है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले भारतीय बाजार में चांदी के दाम कम घटे हैं। 
गिरावट का ट्रेंड जारी रहने पर चांदी 1,05 लाख रुपए तक आ सकती है।

Delhi gold rate : 24 कैरेट सोना 98510 ,22 कैरेट सोना 90301


Mumbai gold rate : मुंबई में 22 कैरेट सोना 90457 और 24 कैरेट सोना 98680 रुपए प्रति 10 ग्राम।

Kolkata gold rate : 24 कैरेट गोल्ड 98510 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 22 कैरेट 90301 रुपए प्रति 10 ग्राम.


Chennai gold rate : 24 कैरेट गोल्ड 98930, 22 कैरेट 90686/-

Bangalore gold rate : बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 98720, 22 कैरेट सोना 90493 पर ट्रेड कर रहा है।


Hyderabad gold rate : 24 कैरेट सोना 98800 तो 22 कैरेट सोना 90567/-


Jaipur Gold rate : 24 कैरेट सोना 98630 ,22 कैरेट सोना 90411 रुपए/-


Patna gold rate : 24 कैरेट सोना 98590 तो 22 कैरेट सोना 90374 रुपए प्रति 10 ग्राम।

Ranchi gold rate : 24 carat 98670, 22 carat 90468 /-10 gram

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *