मध्य प्रदेश में बारिश से मची हाहाकार, आज इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी

Saroj kanwar
2 Min Read

MP Weather : मध्य प्रदेश में लगातार होने वाली बारिश की वजह से कई जगह पर पानी भर गया है। नीमच में बारिश नहीं लोगों का बुरा हाल कर दिया है। नदी नालों में उफान देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर बारिश जैसे हालात हो गए हैं जिसकी वजह से परेशानियां बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।

राज्य में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दक्षिणी राजस्थान में एक चक्रवर्ती सिस्टम बना हुआ है वही गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी एक चक्रवर्ती सिस्टम बना है। यह सभी सिस्टम तेजी से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है जिसकी वजह से राज्य में 2 जुलाई से तूफानी बारिश का दौर शुरू होगा।


  इन जिलों में होगी भारी बारिश


आज अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। श्योपुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, मैहर, सतना, पन्ना, सीधी में मौसम विभाग में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे अधिक बारिश होने का अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जुलाई के महीने में झमाझम बारिश होती रहेगी बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *