44 साल बाद नाग पंचमी के दिन बन रहा है बेहद शुभ संयोग, इस दिन करें ये उपाय कालसर्प से मिलेगा छुटकारा

Saroj kanwar
2 Min Read

Nag Panchami 2025 : सनातन धर्म में नाग पंचमी के त्यौहार का विशेष महत्व है। कल 29 जुलाई को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस साल की नाग पंचमी इसलिए भी खास है क्योंकि इस साल विशेष संयोग बन रहा है। नाग पंचमी के दिन पूजा पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

 नाग पंचमी के दिन शिव मंदिर में महादेव की पूजा करने का विशेष महत्व है और इस बार नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत एक साथ है जो की काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए खास माना गया है। इस दिन आप कुछ उपाय करके कालसर्प दोष से छुटकारा पा सकते हैं।


नागपंचमी पर शुभ संयोग (Nag Panchami 2025)


नाग पंचमी के दिन मंगला गौरी व्रत का शुभ संयोग 44 साल बाद बन रहा है। इस दिन अगर भगवान शिव के मंत्रों और नाग गायत्री का जाप किया जाए तो कल्याणकारी परिणाम प्राप्त होते हैं। इस दिन पूजन करने के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त 5:40 से 8:20 का बताया गया है।


नाग पंचमी के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर गैरों गोबर या फिर मिट्टी से सर्प की आकृति तैयार करें। अब आपको विधिवत पूजन अर्चन करना होगी। यह उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का काम करेगा और कालसर्प दोष दूर हो जाएगा।


इस दिन राहु केतु के मंत्रों का जाप करना भी बहुत शुभ माना गया है। राहु केतु के मंत्रों का जाप करने से इन दोनों ग्रहों की स्थिति सुधरती है और व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
इस दिन भैरव बाबा की पूजन करना कि बहुत शुभ माना गया है।

भैरव बाबा की पूजन करते समय उन्हें कच्चा दूध अवश्य चढ़ाएं इससे आपके संकटों का नाश हो जाएगा।


नाग पंचमी के दिन जो व्यक्ति नाग देवता या फिर शिव मंदिर में जाकर झाड़ू लगाता है उसके संकट समाप्त हो जाते हैं। आप किसी भी धर्मस्थल की सीढ़ियों पर झाड़ू पोछा लगा सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *