फ्रांस में मरियम माता के दर्शनों का अनुभव लेकर लौटे खजुराहो के श्रद्धालु

Saroj kanwar
1 Min Read

Chhatarpur News: खजुराहो के मतंगेश्वर सेवा समिति से जुड़े सुधीर शर्मा ने फ्रांस के लुर्द शहर में मरियम माता के पवित्र स्थल के दर्शन किए। इस धार्मिक यात्रा में इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता और डॉ. ईव त्रिमेस्तर भी शामिल रहे। यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था और चमत्कार का प्रतीक माना जाता है, जहां हर साल लाखों लोग पूजा-पाठ और प्रार्थना के लिए पहुंचते हैं।

यहां एक खास जल स्रोत है, जिसे दिव्य और चमत्कारी माना जाता है। श्रद्धालु इस जल को बोतलों में भरकर अपने साथ ले जाते हैं। मरियम माता को दया, करुणा और सहानुभूति की देवी माना जाता है। माना जाता है कि वे भक्तों की पीड़ा को समझती हैं और उन्हें मानसिक शांति देती हैं।

यहां स्थापित सोने की नमस्ते मुद्रा में बनी मरियम माता की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र है। इस यात्रा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति दी और बताया कि सच्ची आस्था सीमाओं से परे होती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *