रक्सौल से हल्दिया तक बनेगा सिक्स लेन एक्सप्रेसवे, इन जिलों को होगा फायदा, पढ़े पूरी खबर 

Saroj kanwar
3 Min Read

40000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

देश में केंद्र सरकार 10 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने जा रही है। इसमें रक्सौल से हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भी शामिल है। इसकी लंबाई करीब 692 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण में 40 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।

एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट
इसके अलावा गोरखपुर से सिलीगुड़ी, वाराणसी से कोलकाता, पटना-आरा-सासाराम, पटना से बेतिया, बकरपुर से डुमरिया, पटना रिंग रोड, मुंगेर से मिर्जा चौकी, आमस से दरभंगा और पटना-आरा-बक्सर के बीच भी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि सभी रोड बनने के बाद बिहार का हाईवे नेटवर्क अमेरिका के जैसा हो जाएगा।

Bihar Expressway : रक्सौल से हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का डीपी और तैयार करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। ऐसे स्थानीय लोगों में खुशी देखने को मिल रही है। सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी को पत्र देकर इसका आभार भी जताया है।इस बात की जानकारी विधायक प्रमोद सिंह ने दिया है।आपको बता दे की रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक सिक्स लेन एक्सप्रेस वे बनने वाला है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका DPR तैयार करने का आदेश जारी कर दिया है। उक्त पथ समय सीमा के अंदर अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार बनकर तैयार हो जाएगा। यहां एक्सप्रेस वे बनने से नेपाल बॉर्डर पर स्थित पूर्वी पश्चिमी चंपारण जिले के लोगों को बेहद फायदा होने वाला है।

40000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

देश में केंद्र सरकार 10 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने जा रही है। इसमें रक्सौल से हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भी शामिल है। इसकी लंबाई करीब 692 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण में 40 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।

एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट
इसके अलावा गोरखपुर से सिलीगुड़ी, वाराणसी से कोलकाता, पटना-आरा-सासाराम, पटना से बेतिया, बकरपुर से डुमरिया, पटना रिंग रोड, मुंगेर से मिर्जा चौकी, आमस से दरभंगा और पटना-आरा-बक्सर के बीच भी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि सभी रोड बनने के बाद बिहार का हाईवे नेटवर्क अमेरिका के जैसा हो जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *