Google Maps के चलते लोग कैसे फंस जाते हैं, जानें कौन-सी गलती पड़ती है भारी

Saroj kanwar
1 Min Read

Google Maps: Google Maps आज के समय में सफर का आसान जरिया बन गया है। लोग इसकी मदद से आसानी से रास्ता खोज लेते हैं। लेकिन कई बार यही सुविधा परेशानी का कारण बन जाती है। दरअसल, Google Maps हमेशा सही रास्ता नहीं दिखाता। कई बार यह टूटी-फूटी या बंद सड़कों की जानकारी नहीं देता क्योंकि उसका डाटा अपडेट नहीं होता।

लोग टोल बचाने के लिए अक्सर हाईवे छोड़कर अंदरूनी गलियों या कस्बों के रास्तों पर चले जाते हैं, जो खराब या खतरनाक हो सकते हैं। इससे दुर्घटनाएं होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, बारिश या खराब मौसम में भी GPS सही लोकेशन नहीं पकड़ पाता और गलत दिशा में ले जा सकता है।

इसलिए हमेशा सफर से पहले रास्ते की जानकारी खुद भी लेनी चाहिए और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए। गूगल मैप्स की सेटिंग्स अपडेट रखें और ‘सेफ रूट’ चुनें ताकि जोखिम से बचा जा सके।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *