त्योहारों से पहले किशमिश, नारियल और बादाम के दामों में तेजी

Saroj kanwar
2 Min Read

Bina News: त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही सूखे मेवे और पूजन सामग्री के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। चातुर्मास, पर्युषण पर्व और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के चलते बाजार में मांग काफी बढ़ गई है, जबकि सप्लाई सीमित है। इसी कारण कई चीजों के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इंडियन किशमिश, जो पहले 280 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, अब 460 रुपए किलो में मिल रही है। यानी इसमें 180 रुपए किलो की वृद्धि हुई है। वहीं कांधारी किसमिश के दाम भी अब 550 रुपए प्रति किलो हो गए हैं, जो पहले युद्ध के समय 400 रुपए तक पहुंच गए थे।

नारियल भेला की मांग भी इस समय ज्यादा हो जाती है, क्योंकि इससे गरी, चिटक और पूजन सामग्री तैयार की जाती है। इसका भाव पहले 240-250 रुपए किलो था, जो अब बढ़कर 360-380 रुपए किलो हो गया है। पूजा में इस्तेमाल होने वाली खड़ी बादाम पहले 220 रुपए किलो मिलती थी, अब उसके दाम 280 रुपए किलो हो गए हैं।

विक्रेताओं के अनुसार, त्योहारों के दौरान खपत 5 से 8 क्विंटल तक बढ़ जाती है। आम दिनों में जहां 12-15 क्विंटल किशमिश बिकती है, वहीं त्योहारी समय में यह 18-20 क्विंटल तक पहुंच जाती है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से भी दामों में इजाफा हुआ है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *