हरियाणा में यूपी के धान की आवक शुरू, इतने रुपए प्रति क्विंटल बिका , देखें भाव

Saroj kanwar
1 Min Read

लाडवा अनाज मंडी में उत्तर प्रदेश से करीब 1 हजार से अधिक बोरी बिकने के लिए धान आया। धान लगभग 2800 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है। मंडी में बिकने के लिए आया धान अगेती किस्म पूसा-1509 है, जो बासमती परिवार की किस्म है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के किसान पवन कुमार, ज्ञान सिंह, गौरव, संजीव, रामकुमार ने बताया कि धान की नर्सरी 20 मार्च को लगा दी थी और गेहूं की फसल काटने के तुरंत बाद खेत में धान की रोपाई कर दी थी। धान की पूसा-1509 की फसल लेकर वह अब उसी खेत में दोबारा पूसा 1509 की रोपाई करेगा। वहीं, किसानों ने सरकार व प्रशासन से अनाज मंडी में बिकने के लिए आ रहे धान पर रोक लगाने की मांग की है या फिर हरियाणा के किसानों को भी अगेती धान की रोपाई करने की छूट दी जाए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *