हरियाणा मौसम : हरियाणा में आज मौसम खराब रहेगा ,मानसून सक्रिय, महेंद्र, रेवाड़ी , यमुनानगर, करनाल ,पानीपत, सोनीपत,सहित 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Saroj kanwar
1 Min Read

प्रदेश में अब भी मानसून सक्रिय है आज और कल लगातार 2 दिन तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेवात, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, चरखी दादरी , सोनीपत ,पानीपत, करनाल और यमुनानगर शामिल है यहां गरज चमक के साथ तेज हवाएं और तेज बारिश होने की आसार बताए गए है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ ने दो दिन 28 और 29 जुलाई को बारिश की संभावना जताई है। इसके तहत 28 जुलाई को आठ जिलों के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। इनमें चरखी ददरी ,झज्जर ,गुरुग्राम ,मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, पलवल शामिल है।


 इनके अलावा पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, करनाल, भिवानी रोहतक के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

कम बरसात होने वाले जिले

कुरुक्षेत्र कैथल जींद और हिसार में भी बूंदाबांदी की संभावना है बताए गए इन्हीं जिलों में 29 जुलाई को भी तेज बरसात का अलर्ट है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *