निवेश करने की सोच रहे हैं तो, आपको भी पता होना चाहिए, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट या पोस्ट ऑफिस स्कीम में कहां पर मिलेगा अधिक रिटर्न

Saroj kanwar
3 Min Read

अधिकतर जब सुरक्षित निवेश की बात होती है तो सबके मन में पोस्ट ऑफिस या बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट का नाम जरूर आता है। लोग निवेश करते समय इन दोनों के बीच कंफ्यूज जरूर रहते हैं आज हम इसी कंफ्यूजन को दूर करेंगे।  हम जानते हैं की पोस्ट ऑफिस या बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट किस में मिलेगा अधिक ब्याज।

\बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में कितना मिल रहा है ब्याज

भारत के हर छोटे-बड़े बैंक में अभी 7 से 8% तक रिटर्न दिया जा रहा है। वही यह रिटर्न तब है जब आप 3 से 5 साल के लिए लोन लेते हैं। यानी लंबे समय पर लोन लेने पर ही आपको बैंक आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट पर अच्छा रिटर्न देता है।

 अब जानते हैं की पोस्ट ऑफिस स्कीम में कितना रिटर्न मिलता है।

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन और सुकन्या योजना में ही सबसे अधिक ब्याज मिलता है । परंतु इसमें हर कोई निवेश नहीं कर पाता पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटिजन स्कीम में केवल 60 साल की उम्र होने पर ही अप्लाई कर सकते हैं। वही सुकन्या स्कीम में केवल लड़कियां ही निवेश कर सकती हैं। यह खास तौर पर बच्चियों के लिए शुरू की गई स्कीम है।

पोस्ट ऑफिस में आपको ऐसी स्कीम का भी लाभ मिल सकता है जिसमें निवेश करने की कोई लिमिट नहीं रहती है। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में अभी 7.7 फिसदी रिटर्न मिल रहा है । इस स्कीम को आप ₹1000 की राशि के साथ शुरू करके अधिकतम कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं।


निवेश के मामले में क्या रहेगा बेहतर

निवेश के मामले में क्या रहेगा ठीक यह निर्भर करता है कि आप किस बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर रहे हैं। निवेश करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि बैंक फिक्स डिपाजिट पर आपको कितना रिटर्न दे रहा है ।अगर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में 7.5 फसदी से भी कम रिटर्न मिल रहा है तो आप पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट या किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश कर सकते हैं। किसान पत्रा स्कीम में आपको 7.5 फिसदी से भी अधिक रिटर्न मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *