भारतीय बिना वीजा के भी 59 देश की यात्रा कर सकेंगे, भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में लंबी छलांग

Saroj kanwar
2 Min Read

भारत ने वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार दर्ज किया है। भारतीय पासपोर्ट 85 से 77वें स्थान पर आ गया। पिछले छह महीने में यह बदलाव हुआ है।

रैंकिंग में सुधार का कारण दूसरे देशों के पासपोर्ट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है। भारत को 59 देशों के लिए वीजा पहुंच मिल गया है। मतलब इतने देशों में अब भारतीय बिना वीजा यात्रा कर सकेंगे। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में इसकी पुष्टि हुई है।

यह रैंकिंग दुनियाभर के पासपोर्ट को उनके वीजा-मुक्त यात्रा की संख्या के आधार पर निर्धारित की जाती है। इस मामले में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है। उसका पासपोर्ट 193 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा देता है। 190 देशों के साथ जापान और साउथ कोरिया दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन हैं। यहां के लोग 189 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं।

भारतीय पासपोर्ट ने 2025 की रैंकिंग में लगातार दूसरी बार सुधार दर्ज किया है। पिछले साल देश 85वें स्थान पर था। इस बार 8 स्थान ऊपर चढ़कर 77वें स्थान पर पहुंच गया। वैसे, वीजा-मुक्त यात्रा की संख्या में कमी आई है। 2024 में भारतीय पासपोर्ट धारक 62 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते थे। इस साल यह संख्या 59 है। अब भारतीय बिना वीजा 19 अफ्रीकी देशों, 19 एशियाई देशों, 10 उत्तरी अमेरिकी देशों, 10 ओसीनिया क्षेत्र के देशों और 1 दक्षिण अमेरिकी देश में यात्रा कर सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *