अगले 24 घंटे में मप्र के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, कई जिलों में गिरेंगे ओले, देखें ताजा अपडेट

Saroj kanwar
2 Min Read

MP Weather Alert: आजकल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है वहीं कुछ जिलों में गर्मी के मारे लोगों का बुरा हाल है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में तूफानी बारिश हो सकती है।

बीते दिन कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

 बीते शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। भोपाल, खंडवा, मंडला,उमरिया, दतिया, नर्मदा पुरम, सिवनी, मालवा और बड़वानी जैसे क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई। राजधानी भोपाल में बिजली गिरने से एक मासूम बच्ची की जान चली गई।

राज्य में एक साथ सक्रिय है कई प्रणालिया

 मध्य प्रदेश में एक साथ कई प्रणालिया सक्रिय है जिसके वजह से बारिश हो रही है। बारिश होने से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ मौसम भी सुहाना हो गया है।

 अगले तीन दिनों तक इन जिलों में होगी बारिश

२९ जुलाई को सागर और बालाघाट जिलों में भारी बारिश होगी वहीं इंदौर,ग्वालियर, नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा, मंडला,उमरिया,शहडोल में भी तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

३० जुलाई को शिवानी और मंडला में भारी बारिश होगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा,सतना, कटनी और जबलपुर में भी तूफानी बारिश कलर जारी किया गया है। ग्वालियर, विदिशा, रायसेन, खरगोन, मंदसौर,नीमच और अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल हर साल से अधिक बारिश होने वाली है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। मोहन सरकार ने मानसून से पहले ही बाढ़ की तैयारी शुरू कर दी है ।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *