Saroj kanwar
1 Min Read

मंडियों में सेब की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। शुक्रवार को प्रदेश की मंडियों में हाई क्वालिटी का सेब 4600 रुपए प्रति 20 किलो का बॉक्स बिका है। यह इस सीजन का अब तक का सबसे हाई रेट गया है। जिला मंडी की एपीएमसी की मंडी में बागवान को अच्छी क्वालिटी के सेब की 20 किलो की पेटी के 4600 रुपए रेट मिले हैं।

एपीएमसी की दूसरी अन्य मंडियों में भी सेब 2000 रुपए से ऊपर ही बिका है। सोलन मंडी में अच्छी क्वालिटी का सेब 3500, शिमला मंडी में 3200, कुल्लू मंडी में 3600 तक सेब बेचा गया है। मंडियों में सेब के मिल रहे अच्छे रेट को देख बागवानों ने भी सेब का बागों से उत्पादन जल्दी शुरू कर दिया है। इससे मंडियों में सेब की आमद एकदम से बढ़ गई है। हालांकि कारोबारियों का कहना है कि जैसे-जैसे हाइट का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू होगा रेट कम हो सकते हैं। बागवानों को अभी अच्छे दाम मिल रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *