मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समीप विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों का भूमिपूजन किया

Saroj kanwar
1 Min Read

रतलाम/भोपाल, 24 जुलाई(इ खबर टुडे)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शाम राजधानी भोपाल के समीप एम.पी.आई.डी.सी द्वारा 31.21 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किये जा रहे औद्योगिक क्षेत्र आचारपुरा एक्सटेंशन (हज्जामपुरा ग्राम) सहित छह नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया। साथ ही कुछ उद्यमियों को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी प्रदान किये। इसमें 406 करोड़ का निवेश होगा और 1600 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, बैरसिया के विधायक विष्णु खत्री और पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी भी उपस्थित थे। भूमि पूजन के पूर्व मुख्यमंत्री और श्री काश्यप ने गोकुलदास एक्सपोर्ट फैक्ट्री का अवलोकन किया।

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से प्रदेश नई ऊंचाइयों पर जा रहा है। उद्योग लगने के साथ नए-नए रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे है। आने वाला भविष्य मध्यप्रदेश का है, विश्व में भी डंका बजेगा। श्री काश्यप ने कहा कि भोपाल के समीप उनका विभाग (एम.एस.एम.ई) आटरिया छापर में 82 हेक्टेयर क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्र का विकास कर रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *