खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सज्जन मिल रोड रतलाम स्थित शराब की दुकान लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण

Saroj kanwar
1 Min Read

रतलाम 23 जुलाई (इ खबर टुडे )  कलेक्टर  राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। 

आज 23 जुलाई को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता द्वारा सज्जन मिल रोड रतलाम स्थित शराब की दुकान लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी पर निरीक्षण किया गया। 

मौके पर खाद्य अनुज्ञप्ति नहीं पाई गई जिसका प्रकरण तैयार किया गया एवं एक्सपायरी डेट की बीयर की जांच की गई। साथ ही हंटर स्ट्रांग बीयर और स्टॉक स्ट्रांग बीयर के नमूने जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *