US-Japan ट्रेड डील का दिखा असर, एशियाई बाजारों में तेजी और S&P 500 ने बनाया नया रिकॉर्ड

Saroj kanwar
1 Min Read

Share Market: अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूती देखने को मिली। S&P 500 इंडेक्स 0.06% की तेजी के साथ 6,309.62 पर बंद हुआ, जो इस साल का 11वां रिकॉर्ड स्तर है। डॉव जोन्स 179 अंक बढ़कर 44,502.44 पर बंद हुआ, जबकि टेक शेयरों की गिरावट के चलते नैस्डैक 0.39% टूटकर 20,892.68 पर बंद हुआ।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जापान के साथ एक बड़े ट्रेड डील का ऐलान किया, जिसमें जापानी आयात पर 15% टैरिफ और 550 अरब डॉलर की निवेश योजना शामिल है। हालांकि जापान के प्रधानमंत्री ने डील की समीक्षा की बात कही है।

इस डील का सीधा असर एशियाई बाजारों पर पड़ा। जापान का Nikkei 225 इंडेक्स 1,092 पॉइंट्स चढ़कर 40,867.10 पर पहुंच गया। वहीं हांगकांग का Hang Seng 119 अंक की बढ़त के साथ 25,249.18 और चीन का SSE कंपोजिट इंडेक्स 15 अंकों की तेजी के साथ 3,597.28 पर रहा। दक्षिण कोरिया का Kospi लगभग स्थिर रहा।

अब निवेशकों की नजर अमेरिका और यूरोप के बीच संभावित व्यापार समझौते पर है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो यूरोपीय निर्यात पर 30% टैरिफ लगाया जा सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *