त्योहारों का सीजन आ चुका है ,रक्षाबंधन से पहले खोपरा, काजू, अखरोट की मांग बढ़ी 

Saroj kanwar
1 Min Read

सियागंज थोक बाजार में रक्षाबंधन से पहले खोपरा गोला, काजू, अखरोट और अंजीर जैसे सूखे मेवों की मांग में बढ़त देखी जा रही है। मिठाई निर्माताओं की खरीदी से बाजार में रौनक लौट आई है। सावन और त्योहारों को देखते हुए उपवास सामग्री की खपत भी बढ़ रही है। खोपरा गोला के भाव में हल्की तेजी रही।
कट्टे में भाव 2 रुपए बढ़े, पेटी में 5 रुपए का सुधार हुआ। कट्टा 312 और पेटी 325 से 345 रुपए किलो बिकी। मिठाई कारोबारियों की तरफ से काजू टुकड़ी की पूछपरख भी बढ़ी है। रक्षाबंधन पर मिठाई और नमकीन के उपयोग के चलते डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *