Today gold silver rate : सोना चांदी ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया, इस साल के लास्ट तक चांदी में 13.5% ,सोने में 4.5% तेजी संभव, देखें आज 22,24 कैरेट गोल्ड रेट

Saroj kanwar
3 Min Read

सोने और चांदी ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। घरेलू बाजार में आज 24 कैरेट सोने के दाम 612 रुपए बढ़कर 99,508 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गए। यह सोने का अब तक सबसे उच्चतम स्तर है। आईबीजेए के डेटा के मुताबिक 22 कैरेट सोना 560 रु. महंगा होकर 91,149 रु. के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। वहीं, चांदी के दाम 1,028 रुपए चढ़े। इससे देश में चांदी की औसत कीमत 1,14,493 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले 18 जून को 24 कैरेट सोना 99,454 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए थे। वहीं, 14 जुलाई को चांदी 1,13,867 रु. किलो का रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।

बुलियन एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने-चांदी में तेजी का रुख है। कॉमेक्स में सोने का भाव 3,440.80 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच गया है। यह 13 जून को 3,452.80 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। वहीं कॉमेक्स में चांदी 39.70 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गई है। यह इसका 14 साल का उच्चतम स्तर है। इससे पहले जनवरी 2011 में यह 38.62 डॉलर प्रति आउंस पर थी।


7 में से 5 वर्ष सोने-चांदी का रिटर्न सेंसेक्स से ज्यादा

2019 से अब तक सात साल में 5 बार सोने-चांदी ने बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स से ज्यादा रिटर्न दिया है।

सोने-चांदी ने इस साल अब तक 30% से ज्यादा रिटर्न दिया, जो सेंसेक्स के रिटर्न से 6 गुना है।


चांदी में 13.5%, सोने में 4.5% तेजी संभव

सोने-चांदी में खासकर चांदी में तेजी जारी रहेगी। तेजी में साल के अंत तक चांदी 1.30 किलो तक पहुंच सकती है। गिरावट में 1.05 लाख रु. किलो से नीचे आ सकती है। तेजी में सोना 1.04 लाख रुपए और गिरावट पर यह 92,500 रु. प्रति 10 ग्राम आ सकता है।

– अजय केडिया, केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर

सोने की ऊंची कीमत रीसाइक्लिंग को बढ़ावा दे सकती है, इससे मांग घट सकती हैः वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल


डॉलर के लिहाज से देखें तो सोना 2025 की पहली छमाही में 26% चढ़ा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबि ऊंची कीमतें मांग को कम कर सकती हैं और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा दे सकती हैं, जिससे सोने के मजबूत प्रदर्शन पर कुछ हद तक अंकुश लग सकता है।

बुल केसः यदि आर्थिक स्थितियां बिगड़ती हैं, तो दूसरी छमाही में सोना 10-15% बढ़ सकता है। बेयर केसः भू-राजनैतिक संघर्ष का समाधान होता है तो सोने में हेजिंग की जरूरत घटेगी। ऐसे में दूसरी छमाही में सोना 12-17% तक सस्ता हो सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *