मप्र में इन 4 शहरों को मिलाकर जल्द बनेगा एक नया महानगर, मिलेगी तमाम आधुनिक सुविधाएं, जाने पूरी खबर

Saroj kanwar
2 Min Read

Madhya Pradesh News: ‘मुख्यमंत्री ने ऐलान किया की नर्मदापुरम से माखननगर और सुहागपुर को मिलाकर एक बड़ा महानगर बनाया जाएगा। यह महानगर मध्य प्रदेश के विकास का केंद्र होगा जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा आधारित उद्योग और पर्यटन को विशेष महत्व मिलेगा।


 करोड़ों रुपए होंगे खर्च 

 इस महानगर के निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च होंगे। यहां हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि जनता को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।


यहां बेहतर सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य और आवासीय परियोजनाओं पर फोकस किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुसार यह महानगर पर्यटन का प्रमुख केंद्र होगा। रोजगार के लिए भी इस महानगर में विशेष व्यवस्था की जाएगी।

पंचमढ़ी बनेगा पर्यटन का प्रमुख केंद्र


पंचमढ़ी को प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिहाज से विशेष महत्व मिलेगा। पंचमढ़ी में पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी घूमने आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की समस्या ना हो। 


 क्षेत्र का आर्थिक स्वरूप बदलेगा


 नर्मदा पुरम के महानगर बनने के साथ ही यहां नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग स्थापित हो जाएगा। सोलर पावर बायोगैस पवन ऊर्जा जैसे क्षेत्र में निवेश और विकास की योजनाएं सरकार बना रही है, जिससे नर्मदा पुरम महानगर का आर्थिक स्वरूप बदलेगा।

 इस महानगर में आपको तमाम आधुनिक सुविधाएं मिलेंगे ताकि यहां रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *