Tap Cleaning Tips: बाथरूम के नल पर लगे जंग को इन 5 घरेलू तरीकों से करें साफ, जानें डिटेल 

Saroj kanwar
2 Min Read

Tap Cleaning Tips : घर की रसोई या बाथरूम के नल पर गंदगी जमा हो जाती है. धीरे-धीरे सभी नल पर जंग लगने लग जाता है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में बता रहे है, जिससे आप घर के सभी नल पर से जंग आसानी से हटा सकते है. आइये जानते है विस्तार से…

नींबू 

नींबू का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है. नींबू से कई तरह के दाग को साफ किया जा सकता है. साथ ही नींबू से आप घर में बाथरूम के नल की टोटियों पर लगे जंग को भी आसानी से साफ कर सकते है.

अगर आप नींबू का काटकर उसके ऊपर नमक लगाकर नल पर रगड़ते है तो नल के ऊपर से जंग उतर जाएगा. 

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल हर घर की किचन में किया जाता है. बेकिंग सोडा में आधा नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्ट बनाकर और फिर स्क्रबर या ब्रश से नल के जंग वाली जगह पर लगाएं. इससे जंग आसानी से निकल जाएगा. 

सिरका 

सिरके का इस्तेमाल लोग खाने में करते है. सिरके का इस्तेमाल आप जंग को साफ करने के लिए कर सकते है. सिरका और पानी को मिलाकर  नल पर छिड़कें और इसको थोड़ी देर ऐसी रखने के बाद इसको साफ पानी से साफ कर लें.

सफेद टूथपेस्ट 

सफेद टूथपेस्ट न केवल आपके दांत साफ करती है, बल्कि नल पर लगे जंग को भी साफ कर देती है. पुराने ब्रश से स्क्रब करके भी आसानी से साफ कर सकते हैं.

टमाटर सॉस 

टमाटर सॉस हर चीज के साथ खाई जाती है. इससे आप नल पर लगे जंग को भी साफ कर सकते है. टमाटर सॉस को जंग वाले नल पर 15-20 मिनट तक छोड़ दें और बाद में इसे रगड़े, तो सारी जंग उतर जाएगी. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *