Affair song Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव के गाने ‘अफेयर’ ने पवन सिंह के ‘आई नहीं’ और ‘चुम्मा’ दोनों गानों को पछाड़ा , देखें वीडियो गाना

Saroj kanwar
2 Min Read

Affair Bollywood song : भोजपुरी इंडस्ट्री की बात करें तो ऐसा नहीं होता कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम ना आए, यह दोनों गायकार जब किसी भी फिल्म में अपनी आवाज देते हैं तो गाना सुपर हिट हो जाता है। पवन सिंह ने पहले राजकुमार राव की फिल्मों के लिए आई नहीं और चुम्मा जैसे धमाकेदार गाने गाए थे। जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब हिट मशीन के नाम से जाने जाने वाले खेसारी लाल यादव ने भी राजकुमार राव की नई फिल्म मालिक के लिए अफेयर गाना गाकर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। खेसारी लाल यादव फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और खुब प्यार दे रहे है।

खेसारी लाल यादव के गाने अफेयर ने पवन सिंह को पीछे छोड़ा 

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर  कि मालिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। परंतु खेसारी लाल यादव के अफेयर गाने ने फिल्म को फिर चर्चा में ला दिया है। यह गाना अब तक दो मिलियन से अधिक व्यूज के साथ ट्रेडिंग में बना हुआ है। पवन सिंह के गाने चुम्मा और आई नहीं गानों को भी काफी पसंद किया गया था। परंतु उनका असर रिलीज के समय तक ही सीमित रह गया था। वहीं खेसारी का गाना रिलीज के बाद लंबे समय तक लोगों की जुबान पर चढ़ता नजर आ रहा है। जिसे हर कोई गुनगुनाता हुआ डोलता है। 

पवन सिंह और खेसारी लाल के गानों में क्या देखा गया फर्क 

पवन सिंह के गाने बीट और म्यूजिक से भरे रहते हैं वहीं खेसारी का अफेयर गाना भावनाओं और मेलोडी से जुड़ता है।अफेयर गाने में 80s की कॉलेज लव स्टोरी का माहौल दर्शाया गया है जो दर्शकों को रेट्रो फील दे रहा है राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की जोड़ी पर फिल्माया गया यह गाना लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *