MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले तीन दिनों तक राज्य में हल्की बारिश देखने को मिलेगी वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया।
मध्य प्रदेश में लगातार होने वाली बारिश की वजह से अब नदी नाले उछाल पर है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से अब सफर में परेशानी होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 10 दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश होगी वहीं राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, धार,इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, मैहर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, पांढुर्ना में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
21 जुलाई तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
21 जुलाई तक प्रदेश के रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, मैहर में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मोहन सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में हर संभव व्यवस्था करने का आदेश जारी किया है। बाढ़ से होने वाले नुकसान का जायजा लिया जाएगा। लगातार होने वाली बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ती है। बारिश की वजह से फसली खराब होने लगे हैं।