MP NEWS: मध्य प्रदेश के 44 लाख से भी अधिक किसानों को रबी और खरीफ सीजन दोनों फसलों का बीमा क्लेम इतने दिन बाद एक साथ मिलेगी

Saroj kanwar
4 Min Read

मध्य प्रदेश में बारिश ने खेतों में राहत दी, अब बीमा क्लेम से किसानों के बैंक खातों को भी राहत मिलने वाली है। मध्य प्रदेश के किसानों को एक सप्ताह के अंदर 1450 करोड रुपए का बीमा मिलेगा ।

रबी सीजन 2023-24, खरीफ 2024 और रबी 2024-25 के 44 लाख से अधिक किसानों का क्लेम जारी करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बस इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। किसानों को यह भुगतान लंबे समय से नहीं मिल रहा था, क्योंकि केंद्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी जारी नहीं की थी। राज्य सरकार ने कई बार पत्राचार किया, किसानों ने भी मांग की, लेकिन मामला अटका रहा। अब केंद्र ने रबी 2023-24, रबी 2024-25 और खरीफ 2024 के लिए अपना अंश जारी कर दिया है। इसके बाद बीमा कंपनियों ने क्लेम की राशि खातों में डालने की तैयारी पूरी कर ली है।

खरीफ 2024 में मिलेगा 1100 करोड़ का क्लेम

खरीफ 2024 के लिए किसानों ने 1792.53 करोड़ रुपए का बीमा प्रीमियम जमा किया था। इसमें से 395.50 करोड़ किसानों ने खुद जमा किए, बाकी राज्य और केंद्र सरकार ने वहन किया। छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को खरीफ 2024 का क्लेम पहले ही मिल चुका था। लेकिन मध्यप्रदेश में मामला केंद्र की हिस्सेदारी अटकने से अटका हुआ था। अब 25 लाख से अधिक किसानों को 1100 करोड़ रुपए का भुगतान मिलेगा।

रबी के दो सीजन में मप्र के 19 लाख किसानों को मिलेंगे 355 करोड़ रु.

रबी 2023-24 और रबी 2024-25 के 19 लाख किसानों को कुल 355 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम मिलेगा। रबी 2023-24 में प्रदेश के 20 लाख 27 हजार 135 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इसमें कुल 947.79 करोड़ रुपए का प्रीमियम जमा हुआ था। किसानों ने इसमें से 258.57 करोड़ रुपए खुद जमा किए, बाकी प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार ने दिया। इस सीजन में अब तक सिर्फ 3129 किसानों को 5.78 करोड़ रुपए की क्लेम राशि मिली थी। अब 10 लाख किसानों को 190 करोड़ रुपए से अधिक का क्लेम मिलेगा। इसी तरह रबी 2024-25 में 20 लाख 46 हजार 808 किसानों ने फसल बीमा कराया था। अब 9 लाख किसानों को 165 करोड़ रुपए से अधिक की क्लेम राशि मिलेगी।


बीमा के मुकाबले सिर्फ 2.68 फीसदी राशि का ही भुगतान

किसानों ने तीनों सीजन में करीब 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की फसल का बीमा कराया था। इसके मुकाबले उन्हें अब सिर्फ 1450 करोड़ रुपए का क्लेम मिलने जा रहा है। यानी कुल बीमा राशि के सिर्फ 2.68 फीसदी का ही भुगतान हो रहा है। रबी 2023-24 में किसानों ने 17,238 करोड़ रुपए की फसल बीमा में दर्ज कराई थी, लेकिन क्लेम के रूप में सिर्फ 190 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह कुल बीमा राशि का महज 1.10 फीसदी है। खरीफ 2024 में बीमा का 6.30 फीसदी हिस्सा ही भुगतान के रूप में आ रहा है। रबी 2024-25 मैं 165 करोड़ रुपए का क्लेम दिया जा रहा है। यह बीमा राशि का सिर्फ 0.85 फीसदी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *