ग्रामीण क्षेत्रों में सफर होगा आसान, मप्र के इस जिले में 52 नई सड़कों का होगा निर्माण, देखें डीटेल्स 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP Roadways News: मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य की पुरानी सड़कों को चौड़ा करके उन्हें नया रूप दिया जा रहा है,वहीं कई नई सड़कों का भी निर्माण किया जा रहा है। भोपाल संभाग में 52 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।

इन सभी सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग यानी कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा होगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। अधिकारियों ने जानकारी दिया की सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। जैसे ही प्रशासकीय मंजूरी मिलती है टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


भोपाल संभाग में 52 नई सड़कों का होगा निर्माण


3 महीने पहले भोपाल संभाग में 52 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। मोहन सरकार ने बजट में सड़क निर्माण की स्वीकृति दी और अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। भोपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 नई चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

 जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दिया की डीपीआर का काम शुरू हो गया है। जैसे ही प्रशासकीय स्वीकृति मिलेगी टेंडर का कार्य भी तुरंत पूरा कर लिया जाएगा। सामने जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के अलग-अलग संभागों में 100 से अधिक नई सड़के बनाए जाएंगे। साल 2025 में इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *