MP Weather Aleet: मप्र में 7 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, भोपाल सहित इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Saroj kanwar
2 Min Read

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही तूफानी बारिश का दौर शुरू हो गया है। झमाझम होने वाली बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है वहीं दूसरी तरफ नदी नालों में पानी भरने से जनता की परेशानियां बढ़ने लगी है।


 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में अगले चार दिनों तक मूसलधार बारिश का दौर जारी रहेगा। तो आईए जानते हैं किन जिलों में अगले 4 दिनों तक होगी भारी बारिश…

मप्र के इन जिलों में होगी भारी बारिश


 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के बैतूल, नर्मदा पुरम, उज्जैन,भोपाल, सागर सहित कई जिलों में भारी बारिश होगी। यहां बारिश के साथ तूफानी हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

 इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी,नीमच, मंदसौर, झाबुआ, धार, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सतना मैहर, पन्ना, शिवपुरी और मंडला में आज मौसम विभाग ने तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ ब्रजपत का अलर्ट भी जारी किया गया है।

 बाढ़ को लेकर मोहन सरकार ने शुरू की तैयारी


 मध्य प्रदेश में होने वाली झमाझम बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैयारियां शुरू करने का आदेश जारी किया है। कई जिलों में लगातार होने वाली बारिश की वजह से राज्य में बीमारियां भी बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री ने हेल्थ डिपार्टमेंट को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।अगले कई दिनों तक बारिश होती रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *