रिलायंस को सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा, देश की पहली सेमीकंडक्टर चिप इसी साल

Saroj kanwar
2 Min Read

Reliance Profit: रिलायंस इंडस्ट्रीज को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड ₹26,994 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 78% ज्यादा है। यह बढ़त मुख्य रूप से कंज्यूमर बिजनेस और डिजिटल सर्विसेज के मजबूत प्रदर्शन की वजह से आई। कंपनी का कुल राजस्व 2.48 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रिलायंस रिटेल का मुनाफा भी 28% बढ़कर ₹3,271 करोड़ हो गया। रिलायंस की टेलीकॉम यूनिट जियो का मुनाफा भी 25% बढ़कर ₹7,110 करोड़ पहुंच गया है। कंपनी का प्रति ग्राहक औसत राजस्व भी बढ़कर ₹208.8 हो गया है। इसी के साथ एक और बड़ी टेक्नोलॉजी खबर सामने आई है। भारत में बनी पहली सेमीकंडक्टर चिप इसी साल लॉन्च की जाएगी।

देश में अब तक छह सेमीकंडक्टर प्लांट्स को मंजूरी दी जा चुकी है और उन पर काम चल रहा है। भारत जल्द दुनिया के प्रमुख सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग देशों में शामिल हो सकता है।उधर, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने भी पिछले 10 सालों में जबरदस्त ग्रोथ की है। 2015 में जहां कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट ₹12 लाख करोड़ था, अब यह बढ़कर ₹75 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी इस तिमाही में ₹1,111 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जो 76% की बढ़ोतरी है। इसके साथ ही रिलायंस ने घरेलू उपकरण ब्रांड Kelvinator का अधिग्रहण कर लिया है, जिसकी डील 160 करोड़ रुपये में हुई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *